Instagram पर टीनएजर अकाउंट
पेश है
Instagram टीनएजर अकाउंट पर 13+ वाले लोगों के लिए मौजूद कंटेंट वाली सेटिंग लागू होगी
हमने Instagram टीनएजर अकाउंट के अनुभव को और भी बेहतर बना दिया है और अब इसमें 13+ वाले लोगों के लिए मौजूद कंटेंट वाली रेटिंग लागू होंगी. साथ ही हमने उन माता-पिता के लिए नई और ज़्यादा सख्त सेटिंग जोड़ी है, जो ज़्यादा नियंत्रण चाहते हैं. यह सुविधा चुनिंदा देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य देशों में भी मिलने लगेगी.
*सोशल मीडिया और मूवीज़ के बीच बहुत अंतर है. हमने अपनी कंटेंट सेटिंग को अपडेट करते समय MPA के साथ काम नहीं किया. वे Instagram पर किसी भी कंटेंट को रेटिंग नहीं दे रहे हैं और वे किसी भी तरह से हमारी कंटेंट सेटिंग का समर्थन नहीं कर रहे हैं या उन्हें मंज़ूरी नहीं दे रहे हैं. इसके बजाय, हमने MPA की सार्वजनिक गाइडलाइन से प्रेरणा ली, जिनसे माता/पिता पहले से ही परिचित हैं. साथ ही, हमने माता/पिता के फ़ीडबैक को भी ध्यान में रखा है. हमारे कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम मूवी रेटिंग बोर्ड की तरह काम नहीं करते, इसलिए हो सकता है कि अनुभव बिल्कुल एक जैसा न हो.
टीनएजर बच्चों के लिए डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स
टीनएजर अकाउंट एक्सप्लोर करना
टीनएजर बच्चों को इन चीज़ों पर पहले से मौजद सीमाएँ मिलेंगी कि उनसे कौन संपर्क कर सकता है और उन्हें कैसा कंटेंट दिखाई देगा.
प्राइवेट अकाउंट
मैसेज
छिपाए गए शब्द
कंटेंट सेटिंग
टाइम मैनेजमेंट
टैग, मेंशन और लाइव
प्राइवेट अकाउंट
टीनएजर अकाउंट अपने आप प्राइवेट पर सेट होते हैं. 16 साल से कम उम्र के टीनएजर बच्चे सिर्फ़ अपने माता-पिता या गार्जियन की मदद लेकर इस डिफ़ॉल्ट सेटिंग को बदल सकते हैं. Instagram पर निगरानी फ़ीचर सेट करने का तरीका जानें.
5:26
अकाउंट की प्राइवेसी
अकाउंट की प्राइवेसी
प्राइवेट अकाउंट
प्राइवेट अकाउंट
अगर आपका अकाउंट पब्लिक है, तो आपकी प्रोफ़ाइल और पोस्ट को Instagram पर या उसके बाहर कोई भी देख सकता है, भले ही उनका Instagram अकाउंट न हो.
अगर आपका अकाउंट पब्लिक है, तो आपकी प्रोफ़ाइल और पोस्ट को Instagram पर या उसके बाहर कोई भी देख सकता है, भले ही उनका Instagram अकाउंट न हो.
अगर आपका अकाउंट प्राइवेट है, तो सिर्फ़ आपके द्वारा मंज़ूर किए गए फ़ॉलोअर ही आपकी शेयर की गई चीज़ें जैसे हैशटैग व लोकेशन पेज पर आपकी फ़ोटो या वीडियो और आपके फ़ॉलोअर व फ़ॉलो किए जाने वाले लोगों की लिस्ट को देख सकते हैं.
अगर आपका अकाउंट प्राइवेट है, तो सिर्फ़ आपके द्वारा मंज़ूर किए गए फ़ॉलोअर ही आपकी शेयर की गई चीज़ें जैसे हैशटैग व लोकेशन पेज पर आपकी फ़ोटो या वीडियो और आपके फ़ॉलोअर व फ़ॉलो किए जाने वाले लोगों की लिस्ट को देख सकते हैं.
सभी टीनएजर बच्चे एक-दूसरे से अलग होते हैं और हर परिवार की परवरिश का तरीका भी अलग होता है. इसलिए, पिछले साल हमने Instagram टीनएजर अकाउंट लॉन्च किए जिनमें सुरक्षा के ऑटोमेटिक फ़ीचर पहले से मौजूद होते हैं. ये फ़ीचर तय करते हैं कि टीनएजर बच्चों से कौन संपर्क कर सकता है और वे कौन-सा कंटेंट देख सकते हैं. सर्वे में शामिल 94% माता-पिता का कहना है कि टीनएजर अकाउंट माता-पिता के लिए मददगार हैं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आप इस बात का ध्यान कैसे रखते हैं कि टीनएजर बच्चे अपनी उम्र के बारे में झूठ न बोलें?
आप इस बात का ध्यान कैसे रखते हैं कि टीनएजर बच्चे अपनी उम्र के बारे में झूठ न बोलें?
हम जानते हैं कि टीनएजर बच्चे अपनी सही उम्र छिपा सकते हैं, इसलिए हमने कुछ ऐसे नए उपाय किए हैं, ताकि टीनएजर बच्चों के लिए उनकी उम्र वेरिफ़ाई करना ज़रूरी हो जाए, जैसे कि जब वे अपने जन्मदिन की गलत तारीख बताकर वयस्कों वाला अकाउंट बनाने की कोशिश करते हैं. हम उन टीनएजर बच्चों का पता लगाने के लिए नई टेक्नोलॉजी भी बना रहे हैं, जिन्होंने अपनी उम्र सही नहीं बताई है. हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि उनके अकाउंट में ज़्यादा सुरक्षा वाली सेटिंग अपने आप लागू हो जाएँ.और जानें
टीनएजर अकाउंट के साथ किस तरह की ऑटोमेटिक सुरक्षा को शामिल किया गया है?
टीनएजर अकाउंट के साथ किस तरह की ऑटोमेटिक सुरक्षा को शामिल किया गया है?
टीनएजर अकाउंट की मदद से, टीनएजर बच्चों को अपने आप ऐसी सुरक्षा सेटिंग मिलती हैं, जो संपर्क करने वाले लोगों और अनुचित कंटेंट को सीमित करती हैं. साथ ही, ऐसी सेटिंग मिलती हैं जिनसे यह पक्का हो सके कि वे Instagram पर अच्छा समय बिताएँ. पहले से मौजूद इन डिफ़ॉल्ट सेटिंग में कई चीज़ें शामिल हैं, जैसे प्राइवेट अकाउंट, मैसेजिंग पर प्रतिबंध, इन चीज़ों से जुड़े प्रतिबंध कि उन्हें कौन टैग और मेंशन कर सकता है, हर दिन 60 मिनट के बाद ऐप छोड़ने का रिमाइंडर, रात भर नोटिफ़िकेशन म्यूट करना वगैरह.
क्या टीनएजर बच्चे सुरक्षा से जुड़ी इन सेटिंग से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं?
क्या टीनएजर बच्चे सुरक्षा से जुड़ी इन सेटिंग से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं?
13 से 15 साल के टीनएजर बच्चे अपने माता-पिता की परमिशन के बिना इन सेटिंग की सुरक्षा को कम नहीं कर सकते. इसके अलावा, वे सभी टीनएजर बच्चे जो 'माता-पिता द्वारा निगरानी' फ़ीचर में एनरोल हैं (चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो), उन्हें इन सेटिंग को कम कड़ी सुरक्षा में बदलने के लिए अपने माता-पिता से मंज़ूरी लेनी होगी.
क्या अब माता-पिता को अपने टीनएजर बच्चों को Instagram का उपयोग करने की मंज़ूरी देनी होगी?
क्या अब माता-पिता को अपने टीनएजर बच्चों को Instagram का उपयोग करने की मंज़ूरी देनी होगी?
नहीं. माता-पिता को अपने टीनएजर बच्चों के Instagram के उपयोग के लिए मंज़ूरी देने की ज़रूरत नहीं है. टीनएजर अकाउंट को इस तरीके से तैयार किया गया है कि माता-पिता को यह सुकून रहे कि उनके टीनएजर बच्चों को अपने आप सुरक्षित, पहले से मौजूद सुरक्षा सेटिंग में रखा जा रहा है. अगर 13 से 15 साल के टीनएजर बच्चे ऑटोमेटिक सेटिंग में सुरक्षा का स्तर कम करना चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए अपने माता-पिता से परमिशन लेनी होगी.
क्या मेरे पास अपने टीनएजर बच्चे की ओर से सेटिंग को बदलने की सुविधा है?
क्या मेरे पास अपने टीनएजर बच्चे की ओर से सेटिंग को बदलने की सुविधा है?
'माता-पिता द्वारा निगरानी' वाला फ़ीचर चालू होने पर, माता-पिता सेटिंग बदलने के लिए अपने टीनएजर बच्चे की रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं. जल्द ही, माता-पिता भी टीनएजर बच्चों की डिफ़ॉल्ट सेटिंग को खुद ही बदलकर सुरक्षा का स्तर बढ़ा पाएँगे, बशर्ते कि उन्होंने माता-पिता की निगरानी वाला फ़ीचर चालू किया हुआ हो.
मुझे टीनएजर अकाउंट से जुड़ी मदद कहाँ मिलेगी?
मुझे टीनएजर अकाउंट से जुड़ी मदद कहाँ मिलेगी?
टीनएजर अकाउंट के बारे में और जानकारी पाने के लिए, कृपया हेल्प सेंटर पर जाएँ.
क्या इस फ़ीचर के ज़रिए माता-पिता अपने टीनएजर बच्चे को आए मैसेज पढ़ पाएँगे?
क्या इस फ़ीचर के ज़रिए माता-पिता अपने टीनएजर बच्चे को आए मैसेज पढ़ पाएँगे?
नहीं, माता-पिता को अब भी अपने टीनएजर बच्चे को आए मैसेज पढ़ने की सुविधा नहीं मिलेगी. इस फ़ीचर का मतलब है कि वे यह देख सकते हैं कि पिछले 7 दिनों में उनके टीनएजर बच्चे ने किसके साथ चैट की है, लेकिन वे उन मैसेज का कंटेंट नहीं देख पाएँगे. माता-पिता के लिए हमारे सभी निगरानी फ़ीचर की तरह, इसे भी इस तरह से तैयार किया गया है कि यह माता-पिता को अपने टीनएजर बच्चे के ऑनलाइन अनुभवों पर ज़्यादा कंट्रोल देने के साथ ही टीनएजर बच्चों की प्राइवेसी और आज़ादी को सुरक्षित रखने के बीच संतुलन कायम कर सके.
सीमित कंटेंट वाली सेटिंग कैसे काम करती है?
सीमित कंटेंट वाली सेटिंग कैसे काम करती है?
हम समझते हैं कि माता-पिता के इस बारे में अलग-अलग विचार होते हैं कि कौन-सा कंटेंट सही है और कौन-सा गलत, इसी वजह से अब हम एक नई और ज़्यादा सख्त सेटिंग भी देने जा रहे हैं, जिसे ‘सीमित कंटेंट’ कहा जाता है. यह टीनएजर अकाउंट में मिलने वाले अनुभव में ज़्यादा कंटेंट को फ़िल्टर करेगी, सर्च रिज़ल्ट को ज़्यादा सीमित करेगी और टीनएजर बच्चों को पोस्ट में कमेंट देखने, करने या पाने से रोकेगी.